Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

Sirmour Accident: पांवटा साहिब के देवीनगर में बेकाबू ट्राला शनि मंदिर से टकराया, बड़ा हादसा टला

Paonta Sahib Road Accident: सिरमौर के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्राले ने शनि मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया; गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम की चेतावनी दी।
Sirmour Accident: पांवटा साहिब के देवीनगर में बेकाबू ट्राला शनि मंदिर से टकराया, बड़ा हादसा टला

Sirmour Accident: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में तेज रफ्तार ट्रालों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनि मंदिर के पास मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्राले ने सड़क किनारे मंदिर को नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार को लेकर रोष है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवीनगर के आसपास का मार्ग व्यस्त रहता है, लेकिन यहां से तेज रफ्तार भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। मंगलवार को ट्राले के मंदिर से टकराने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शनि मंदिर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि वे जल्द ही एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि भारी वाहनों की समस्या पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ बड़े-बड़े ट्रकों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र में चूना, बजरी और रेत के क्रशर भी स्थापित हैं, जिनके कारण भारी वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। हालाँकि, प्रशासन ने इन ट्रकों को रात के समय चलने की अनुमति दी है, लेकिन इसके बावजूद लगातार हादसे सामने आ रहे हैं।

Himachal NewsPaonta Sahib AccidentPaonta Sahib NewsRoad Accident Himachalsirmaur news

Join WhatsApp

Join Now