Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Inder Jeet New Himachali Song: हिमाचली संस्कृति की खुशबू लेकर आया इन्द्र जीत का नया गीत ‘रिज़ा री माणु’, राज्यपाल ने किया विमोचन

Riza Ri Maanu Song Release: हिमाचल प्रदेश के गवर्नर हाउस शिमला से लोक गायक इन्द्र जीत का नया हिमाचली गीत 'रिज़ा री माणु' आधिकारिक तौर पर यूट्यूब पर जारी, पारंपरिक संस्कृति और लोक संगीत का अनूठा संगम।
Updated By News Desk
Published on: 4 अक्टूबर 2026
Inder Jeet New Himachali Song: हिमाचली संस्कृति की खुशबू लेकर आया इन्द्र जीत का नया गीत ‘रिज़ा री माणु’, राज्यपाल ने किया विमोचन

Inder Jeet New Himachali Song: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इन्द्र जीत का नया हिमाचली लोकगीत ‘रिज़ा री माणु’ YouTube पर रिलीज हो गया है। इस नए गीत का विमोचन हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोक भवन, शिमला में किया। इस मौके पर राज्यपाल ने लोक गायक इन्द्र जीत को नए गीत के लिए शुभकामनाएं दीं और हिमाचली संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। इन्द्र जीत अपने गीतों और संगीत के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘रिज़ा री माणु’ गीत की सबसे खास बात इसका पारंपरिक अंदाज है। इस गीत को इन्द्र जीत ने स्वयं लिखा और कंपोज किया है। गीत में हिमाचल के पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल, नगाड़ा, शहनाई और करनाल का प्रयोग किया गया है। इन पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन गीत को हिमाचल की लोक परंपराओं से जोड़ती है और इसकी प्रस्तुति को अलग पहचान देती है।

गीत के फिल्मांकन में भी हिमाचली संस्कृति और ग्रामीण जीवन को प्रमुखता दी गई है। वीडियो को पारंपरिक वेशभूषा और काठकुनी मकानों वाले हिमाचली गांव में फिल्माया गया है। इससे गीत में हिमाचल के पारंपरिक गांवों, वास्तुकला और पहाड़ी जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है।

इन्द्र जीत लंबे समय से अपने संगीत के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और पहाड़ी जीवनशैली को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि आधुनिक दौर में अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखना जरूरी है।

लोक गायक इन्द्र जीत ने कहा, “हम रहें या न रहें, लेकिन हमारी संस्कृति जिंदा रहनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा हिमाचल की प्राचीन और समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्हें उम्मीद है कि ‘रिज़ा री माणु’ गीत को दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

बता दें कि हिमाचली संस्कृति और लोक गायन को संरक्षित करने के लिए इन्द्र जीत को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। इससे पहले भी उनके कई गीत लोगों के बीच खूब लोकप्रिय रहे हैं और श्रोताओं ने उन्हें काफी पसंद किया है।

Himachal CultureHimachali Folk SongInder JeetRiza Ri ManuShimla Raj Bhavan

Join WhatsApp

Join Now