Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla Road Accident: शिमला के दरोटी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत और एक घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पानु नाला के पास मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे और तीन नेपाली महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
Shimla Road Accident: शिमला के दरोटी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत और एक घायल

Shimla Road Accident: शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के दरोटी में शनिवार को पानु नाला के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों में मां-बेटे सहित तीन नेपाली महिलाएं शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद दरोटी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मां-बेटा नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान पानु नाला के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी, निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम नेपाली नागरिकों के रूप में हुई है। हादसे में प्रेम नामक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे टिक्कर अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू के दरोटी में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Daroti NewsHimachal Pradesh NewsRohru Car CrashShimla Road AccidentSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now