Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीसीपी में आने वाली पंचायतों को नहीं पास करवाना होगा नक्शा, पुश्तैनी भू-स्वामियों के लिए यह सुविधा

टीसीपी में आने वाली पंचायतों को नहीं पास करवाना होगा नक्शा, पुश्तैनी भू-स्वामियों के लिए यह सुविधा

हिमाचल प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के अंतर्गत आने वाली पंचायत में पुश्तैनी जमीन के मालिकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। टीसीपी) विभाग में शामिल पंचायत के लोगों को भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं है। ये लोग पंचायत सचिव से एनओसी लेकर घरों में बिजली और पानी के कनेक्शन लगा सकते हैं।

अब ऐसे लोग पंचायत सचिव से एनओसी पास करवा कर अपने घरों में बिजली और पानी के कनेक्शन लगा सकते हैं, लेकिन ये सुविधा पुश्तैनी भू-स्वामियों के लिए ही होगी। अगर इन पंचायतों में बाहर से किसी व्यक्ति ने जमीन खरीदी है तो भवन निर्माण के लिए उन्हें अब भी टीसीपी से नक्शा पास करवाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ब्लैकलिस्ट गाड़ियों को कब्जे में लिया , 1000 लग्जरी गाड़ियों के फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

प्रदेश सरकार ने ये फैसला लेने पर बताया कि टीसीपी में शामिल पंचायतों को कोई टैक्स नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन इन पंचायतों में बिना नक्शे के भवनों का निर्माण करने वालों को व्यवसायिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसलिए यहां के मूल निवासियों को बेहतर व्यवस्था देने और व्यवसायिक सुविधाओं के मकसद से ये फैसला लिया गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now