Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी विरोध दिवस :- कुलदीप राठौर

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी विरोध दिवस :- कुलदीप राठौर

शिमला|
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर मंडी में 27 दिसंबर को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है वहीँ विपक्षी दल कांग्रेस इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कहा कि 27 को बीजेपी की सरकार जश्न मनाने जा रही है। लेकिन भाजपा सरकार के चार वर्ष प्रदेश की जनता के लिए परेशानी वाले रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी ने प्रदेश के लोगों की कमर तोड़ दी। प्रधानमंत्री के आने पर फिजूलखर्ची की जा रही है। सरकार एक तरफ हजार करोड़ का कर्ज ले रही है दूसरी तरफ पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा। अधिकारियों को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी तंत्र व मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि 27 को कांग्रेस चार वर्ष के कुशासन के खिलाफ विरोध दिवस मनाएगी। जिला स्तर पर विरोध दिवस मनाया जाएगा और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राज्यपाल को सरकार की असफलताओं का दस्तावेज सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने चार्जशीट कमेटी को निर्देश दिए है कि 6 महीने के अंदर लोगों के बीच जाकर आरोपपत्र त्यार करें। 6 महीने बाद इस चार्जशीट को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

राठौर ने कहा कि ओमिक्रोन को देखते हुए कुछ राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है वहीँ प्रदेश में प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इकठी की जा रही है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले इन दोहरे मापदंडों के प्रति स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now