Prajasatta Side Scroll Menu

ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर हिमाचल क्रिकेट टीम को सम्मानित करेगी जयराम सरकार

धर्मशाला में 11 दिसंबर को घोषित होगी हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति, अनुराग करेंगे शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफीको अपने नाम किया है| जहाँ इस जीत से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह है, वहीँ विजय हजारे ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर प्रदेश की जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम को सम्मानित करेगी। प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश की टीम और कप्तान ऋषि धवन को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण दिन है कि पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम ने किसी बड़े इवेंट को जीता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार टीम का स्वागत करेगी और सम्मान भी देगी। प्रदेश को इस गौरव को महसूस कराने पर सम्मान स्वरूप उनके लिए और क्या किया जा सकता है इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों के साथ चर्चा कर जल्द फैसला भी लिया जाएगा। इसके साथ ही पठानिया ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी बधाई दी जिन्होंने लंबे समय तक दिन रात मेहनत कर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को इस मुकाम तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली तलब: हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now