Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला: छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल निलंबित

सस्पेंड

शिमला।
राजधानी शिमला के रोहडू क्षेत्र के डिग्री कॉलेज सीमा में छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के आरोप में कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। इस संबध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। आरोपी प्रिंसिपल की जगह शिक्षा विभाग ने अगले आदेशों तक एससीईआरटी सोलन में कार्यकारी प्रिंसिपल को तैनाती भी दी गई है।
IMG 20211227 WA0013
बता दें कि जिला शिमला में रोहडू के पीजी कालेज सीमा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ कॉलेज के प्रिंस‍िपल के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगे है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन बीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला के मंदिर में महिला से छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, महिला और उसके पति पर भी FIR दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा कालेज के प्रधानाचार्य पर कालेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कॉलेज में गठित वूमेन सेल को शिकायत पत्र देते हुए प्रिंसिपल की रिकार्डिंग सुनाई। इसके बाद कालेज में छात्राओं के अधिकारों की रक्षा व सुरक्षा के लिए गठित वूमने सैल की तरफ से पुलिस थाना रोहडू में प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करावाई गई है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 ए और डी के तहत एफआइआर दर्ज कर दी है। बता दें कि इस मामले में आरोप है कि कालेज प्रिंसिपल छात्रा को मोबाइल पर फोन कर बरगलाने का प्रयास कर रहा था, इन घ‍िनौने काम की छात्रा के पास रिकार्डिंग मौजूद है, जिसमें वह कालेज के महिला स्टाफ को लेकर पर भी आपत्तिजनक बातचीत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला के लोअर बाजार में फंसी एंबुलेंस, तड़पती रही महिला मरीज

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now