Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दैनिक वेतन भोगियों, अनुबंध व अंशकालीन कर्मियों को नए साल से पहले बड़ी सौगात

हिमाचल सरकार

हिमाचल सरकार ने दैनिक वेतन भोगियों, अनुबंध व अंशकालीन कर्मियों को नए साल से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों के अलावा दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिक वर्करों को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण के तीन साल के अनुबंध काल को घटाते हुए दो साल कर दिया गया है। साथ ही 30 सितंबर 2021 को दो साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया गया है।इन कर्मचारियों को नियमितीकरण के आदेश की तारीख से सभी तरह के लाभ मिलेंगे। इसके अलावा दैनिक वेतनभोगियों के वर्तमान नियमितीकरण के पांच साल के सेवाकाल को घटाते हुए चार साल कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 ही महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

इसके अलावा 30 सितंबर को चार साल पूरा करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण को पात्रता माना जाएगा। वहीं, अंशकालिक वर्करों के लिए भी नई पॉलिसी लागू करते हुए उनके डेलीवेज वर्कर की अवधि को आठ साल से घटाकर सात साल कर दिया गया है। साथ ही 30 सितंबर को 7 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले पार्ट टाइम वर्कर डेलीवेज वर्कर में तब्दील होने के लिए पात्र हो जाएंगे। पार्ट टाइम और अंशकालिक वर्करों को पदों की उपलब्धता के अनुसार नियमितीकरण का लाभ मिलेगा। साथ ही अंशकालिक बनने वाले पार्ट टाइम वर्करों के पदों को खत्म भी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में ब्‍लैक फंगस का पहला मामला, आइजीएमसी में दाखिल पीड़ित महिला

बता दें कि सरकार के इन निर्णयों से करीब पांच हजार कर्मियों को लाभ होगा। इसके साथ ही भविष्य में जो भी कर्मचारी अनुबंध पर नियुक्त होंगे उन्हें तीन वर्ष की अपेक्षा दो वर्ष में नियमितीकरण का लाभ मिलेगा

इसे भी पढ़ें:  Breaking News! हिमाचल DGP के पद से नहीं हटेंगे संजय कुंडू, हाईकोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now