Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुलिस ने अगवा कर लाई जा रही युवती को किया रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार, नशीली दवाएं भी बरामद

अगवा कर

सोलन।  
धर्मपुर पुलिस ने युवती को अगवा करने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए युवती को रेस्क्यू किया है। महिला सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस थाना धर्मपुर में 112 हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि एक कार (HP63A-5755) परवाणु की तरफ से धर्मपुर की तरफ आ रही है, इसमें एक लड़की को अगवा कर लाया जा रहा है। इन्हे डिटेन करने के निर्देश भी मिले। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना धर्मपुर में गाड़ी को थाना गेट के सामने ही रोका।

गाड़ी में चालक अजय कुमार पुत्र पदम कुमार निवासी बिटना रोड़ जेपी गुरुकुल स्कूल पिजौंर (पंचकुला), ललित कुमार पुत्र लच्छी राम निवासी रतन निवास चक्कर समरहिल (शिमला), हिमांशु सहोत्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी बकतोरा कॉलोनी अस्पताल रोड सोलन व अन्य एक महिला के अलावा पीड़िता भी पाई गई। पीड़िता को रेस्क्यू कर लिया गया।

पीड़िता के शिकायत पत्र के आधार पर थाना धर्मपुर में आईपीसी की धारा- 342, 365, 323,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

गाड़ी में सवार चारों के पास नशीला पदार्थ होने का संदेह होने पर तलाशी के दौरान अजय कुमार, ललित कुमार व हिमांशु व महिला से प्रतिबन्धित 278 नशीले  कैप्सूल व 43 टैबलेट बरामद हुई । इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now