Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना के चलते ऊना और हमीरपुर में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती आगामी आदेश तक स्थगित

पुलिस की दबिश

प्रजासत्ता।
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से लगाई बंदिशों के चलते पुलिस लाइन ऊना और हमीरपुर जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई

10 से लेकर 15 जनवरी तक जिन अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राईविंग परीक्षा के लिए बुलाया था, उन्हें अब नई तिथियां घोषित होने पर बुलाया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से 24 जनवरी तक हिमाचल में भीड़ के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में पुलिस भर्ती कमेटी ने पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी आगामी आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now