Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ी: सक्रिय मामले 14 हजार के करीब पहुंचे, तीन जिलों में ओमिक्रोन वैरिएंट

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3084 व मंडी व कुल्लू जिले में तीन लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। प्रदेश में अब तक छह लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैैं। मंडी में तीन, ऊना में दो व कुल्लू में एक व्यक्ति में कोरोना का यह वैरिएंट पाया गया है।

बता दें कि प्रदेश में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 1581 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,639 हो गए हैं। अब तक प्रदेश में 3885 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। शिमला में दो महिलाओं व ऊना, मंडी व सोलन में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। संक्रमण दर बढ़कर 19.56 प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले बढ़ने के कारण सरकार अब बंदिशें बढ़ा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्‍पष्‍ट किया है कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल हिमाचल प्रदेश की सीमाएं बंद नहीं होंगी। हालांकि सरकार मामलों में वृद्धि को देखते हुए आगामी 2-4 दिनों में बंदिशों को लगाने पर विचार करेगी। अभी प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू है। लेकिन अब सरकार वीकेंड कर्फ्यू सहित कार्यक्रमों में लोगों की संख्‍या और कम करने का फैसला ले सकती है। पर्यटकों पर भी कुछ पाबंदियां लग सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now