Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल और आज का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन और शनिवार है। क्या आज शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी? मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक और करियर-व्यापार के उपाय यहाँ पढ़ें। अपनी किस्मत का हाल जानने के लिए अभी
Published on: 20 March 2026
Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 March 2026: आज का पंचांग आज शनिवार का दिन है और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। अगर नक्षत्र की बात करें तो आज अश्विनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज तैतिल करण और ऐंद्र योग बन रहा है।

शुभ समय और मुहूर्त
दिन के अच्छे कामों की शुरुआत के लिए आज दो शुभ समय बन रहे हैं। सुबह का शुभ मुहूर्त 7:55 बजे से 9:26 बजे तक रहेगा, वहीं दोपहर में 12:28 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच भी कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा, दोपहर 12:04 से 12:52 के बीच का समय ‘अभिजीत मुहूर्त’ का है, जिसे बेहद खास माना जाता है।

सावधानी का समय
आज सुबह 9:26 से 10:57 तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान नए या मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए। साथ ही, आज पूर्व दिशा में ‘दिशाशूल’ है, इसलिए यदि संभव हो तो इस दिशा में लंबी यात्रा करने से परहेज करें।

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि: आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है और चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

वृष राशि: आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बातचीत में सावधानी रखें, अन्यथा आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। शाम का समय मित्रों के साथ मनोरंजन या पार्टी में बीत सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

मिथुन राशि: आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्राओं के योग हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, जिसकी गतिविधियों के कारण आपको नुकसान होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कर्क राशि: आज आपका ऊर्जा स्तर बहुत ऊँचा रहेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलासिता की सामग्रियों पर धन खर्च होने के योग हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते दान करें।

सिंह राशि: आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है और फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होने की आशंका है। हालांकि, प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक मतभेदों से बचें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

कन्या राशि: आज आपमें गजब की चुस्ती-फुर्ती देखी जाएगी और स्वास्थ्य पूरी तरह दुरुस्त रहेगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। कुछ पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चेरी
उपाय: सोते समय तकिए के नीचे कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता रखें।

तुला राशि: आज आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। यात्राओं के दौरान सचेत रहने की आवश्यकता है। आय के नए स्रोतों से धन आने की संभावना है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि: आज दोस्तों के चढ़ावे में आकर कोई निर्णय न लें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है और परिचित लोगों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भूरा
उपाय: भैरव जी के मंदिर में दर्शन करें।

धनु राशि: आज चोट लगने का खतरा है, इसलिए सावधानी बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और कार्यों के प्रति लापरवाही की संभावना है। बेफिजूल की यात्राओं से बचें। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है, संयम बनाए रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
उपाय: हाथ में स्वर्ण (सोना) धारण करें।

मकर राशि: आज दिन भर चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। हालांकि धन खर्च होने की संभावना है और कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और विलासिता की वस्तुओं पर व्यय हो सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: काला
उपाय: आज काले रंग का प्रयोग करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

कुम्भ राशि: आज दिन की शुरुआत व्यायाम से करें, जो आपके लिए लाभकारी होगा। धन आगमन से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी आएगी। मनोरंजन से भरी यात्राएं हो सकती हैं और पुराने परिचितों से मेल-मिलाप होगा। दोपहर के बाद धन खर्च की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि: आज आप किसी की आर्थिक मदद करके उसे परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन श्रेष्ठ है। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामले में भी आज का दिन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग की दाल या उससे बनी वस्तुओं का दान करें।

Aaj Ka RashifalAstrology NewsDaily Horoscope HindiRashifal TodayShubh Muhurattoday horoscope

Join WhatsApp

Join Now