Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को निवेश किए धन से मिलेगा अच्छा खासा लाभ, जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal:
आज का पंचांग (6 नवंबर, 2025)
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: कृतिका
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: वरीयान
वार: गुरुवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:40am-08:01am
10:43am-02:26pm
राहुकाल: 01:25pm-02:46pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:25pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आज आपके द्वारा की गई सहायता किसी को मदद पहुंचा सकती है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज धन संबंधी मसला हल हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: आज किसी मंदिर में जाकर पांच गांठ वाली कच्ची हल्दी चढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जाने सभी राशियों के लिए ग्रहों की चाल और शुभ योग का प्रभाव...!

मिथुन राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

कर्क राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर सुधार देने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: बेसन से बना हुआ हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि कब भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।

कन्या राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

इसे भी पढ़ें:  शिव तांडव गुफा कुनिहार अपनी धार्मिक आस्था एवं विरासत को संजोए हुए उभरता पावन स्थल

तुला राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: आज अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल इस्तेमाल करें।

वृश्चिक राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज नहाने के पानी में गंगा जल डाल करके स्नान करें।

धनु राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल की पूजा करें।

इसे भी पढ़ें:  Budh Gochar 2025: मिथुन राशि में बुध का प्रवेश, 6 जून 2025 से इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मकर राशि
धैर्य बनाए रखें, आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकाल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उसपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय : आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

मीन राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने इन्वेस्ट किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूरदराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356

Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now