Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि वालों को मिलेगा उधार का पैसा, वृष पर रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानें अपनी राशि का हाल.!

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal December 5, 2025:
आज का पंचांग (05 दिसंबर 2025)
तिथि : प्रतिपदा
नक्षत्र : रोहिणी
करण : बालव
पक्ष : कृष्ण
योग : सिद्ध
वार : शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त :
07:05am – 10:54am
राहुकाल : 10:54am – 12:11pm
अभिजीत मुहूर्त : 11:51am – 12:31pm
दिशाशूल : पश्चिम

मेष राशि
आज अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने मालिक या बॉस से डांट-फटकार मिल सकती है। स्वभाव को आज चिड़चिड़ा न होने दें। आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों से जूझ सकते हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मेहरून
उपाय : आज लाल वस्त्र का दान करें।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
उपाय : सतनाजा दान करें।

इसे भी पढ़ें:  इस फूल को भूल कर भी भगवान शिव को न करे अर्पित, कृपा करने के बजाए हो जाते हैं नाराज

कर्क राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशि
आज आपके दोस्त आपको चने की झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : भूरा
उपाय : आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

कन्या राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

इसे भी पढ़ें:  30 अप्रैल को सूर्य-बुध की युति से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गेहुआ
उपाय : चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि
आज यार-दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करियर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : भगवा
उपाय : एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
उपाय : चांदी धारण करें।

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में नवदुर्गा को यह 9 भोग लगाने से जागेगा आपका भाग्य

मकर राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : हरा
उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

कुम्भ राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : आज तेल से बने पकौड़े कौवे को खिलाएं।

मीन राशि
किसी सज्जन पुरुष की दिव्य बातें आपको संतोष और ढाढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रोमांस से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now