साइड स्क्रोल मेनू

Tek Raj

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा में कई दल मैदान में है।, लेकिन असल मुकाबला अभी अभी भी कांग्रेस और बीजेपी के ही बीच में है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में सरकार को दोबारा रिपीट करने का रिवाज नहीं है और इसी के चलते कांग्रेस की सत्ता में आने की आशा बनी हुई है। जहां हिमाचल का संकल्प कांग्रेस का विकल्प नारा है, वहीं कि इस बार सरकार नहीं, रिवाज़ बदलेंगे, बीजेपी का नारा है। हालांकि दोनों ही दलों के लिए इस चुनाव में बड़ी चुनौतियां हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के गुजरने के बाद नेतृत्व सुखविंदर ठाकुर और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह में बंटा हुआ है, वीरभद्र के करीबी हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। जहां प्रियंका गांधी की टीम और राजीव शुक्ल कांग्रेस का हिमाचल में संचालन कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्र से सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कमान संभाल रखी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए भी नाक का सवाल है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से हैं और यहां हुई राजनैतिक ऊंच नीच का असर उनके करियर पर पढ़ सकता है, इसलिए गुजरात के चुनाव की तरह हिमाचल प्रदेश भी दोनों पार्टियों के लिए भी ये नाक का सवाल है, लेकिन दोनों पार्टियों की चुनौतियाँ अलग हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्र से सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कमान संभाल रखी है, जहां भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हुए हैं वहीं टिकट बदलाव का भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए भी नाक का सवाल है।बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से हैं और यहां हुई राजनैतिक ऊंच नीच का असर उनके करियर पर पढ़ सकता है, इसलिए गुजरात के चुनाव की तरह हिमाचल प्रदेश भी दोनों पार्टियों के लिए भी ये नाक का सवाल है, लेकिन दोनों पार्टियों की चुनौतियाँ अलग हैं। बीजेपी को नुकसान ओल्ड पेंशन स्कीम और फल उत्पादकों के गुस्से से हो सकता है, राज्य में 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और कांग्रेस ऐलान कर चुकी है कि वो सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर देगी। वहीं फल उत्पादकों को लग रहा है कि गुजरात के बड़े उद्योपतियों के चक्कर में उनको सही दाम नहीं मिल रहे। एक बड़े गुजराती उद्योगपति फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े हैं और ये मामला तूल पकड़ रहा है। उसके ऊपर टीचर भर्ती का मामला भी गर्म है यानी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने स्थानीय मुद्दे गर्म हैं। उनका खुद का कार्यकाल भी बहुत असरदार नहीं रहा है, लेकिन बीजेपी के पास नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे नेता हैं जो चुनाव की लय बदल सकते हैं । हालांकि हिमाचल की सत्ता को प्रभावित करने वाले सवर्ण वोटरों का सवर्ण आंदोलन भी भाजपा की जीत को राह में एक बड़ी चुनौती रहेगा। वहीं कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती ये है कि वो लोगों को यकीन दिलाये कि चुनाव में बीजेपी का विकल्प आम आदमी पार्टी नहीं है, पंजाब में जीत के बाद आप हिमाचल प्रदेश में बहुत सक्रिय है, प्रतिभा सिंह और सुक्खू के बीच तालमेल ठीक नहीं है। इससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। दूसरी बड़ी चुनौती कांग्रेस की यह है कि वो हिमाचल प्रदेश के चुनावों को राष्ट्रीय मुद्दों से कितना दूर रख पाती है। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में दबदबा ठाकुर समाज का रहा है और कम अवसर पर ब्राह्मण ही मुख्यमंत्री रहे हैं, इसलिए दोनों पार्टियों ने फ्रंटलाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से चुना है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बनेगी विकल्प या BJP बदलेगी रिवाज, जानिए क्यों दोनों दलों के लिए है चुनौती

On: October 28, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा में कई दल मैदान में है।, लेकिन असल मुकाबला अभी अभी भी कांग्रेस और बीजेपी के ही बीच में....

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा

On: October 28, 2022

प्रजासत्ता ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को भुनाने में जुट गई है।....

arest, Mandi News

बद्दी के डोरियां गांव के हरभजन सिंह की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

On: October 28, 2022

बद्दी। सोलन जिले के बद्दी के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों....

MURDER

कालाअंब में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या

On: October 28, 2022

सिरमौर। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक मजदूर द्वारा ठेकेदार को मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना वीरवार की है।....

शिमला-सुन्नी सड़क मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

शिमला-सुन्नी सड़क मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

On: October 28, 2022

शिमला। शिमला-सुन्नी सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी सुन्नी के रूप में....

congress

जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शनिवार 29 अक्टूबर को करेगी बड़ा धमाका

On: October 28, 2022

प्रजासत्ता ब्यूरो। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। कांग्रेस....

Himachal News, कारावास, Mandi News, Una News, Sirmour News, Hamirpur News , Solan News

सिरमौर:5Kg चरस तस्करी मे शामिल दो आरोपियों को 7 साल का कठोर कारावास व ₹50,000 जुर्माना

On: October 28, 2022

हिमाचल हाईकोर्ट ने 5 किलोग्राम चरस रखने के दो आरोपियों को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें....

निक्का फतेहपुर पहुंचे, नही‌ मिल रहा खुल कर राकेश पठानियां का साथ

निक्का फतेहपुर पहुंचे, नही‌ मिल रहा खुल कर राकेश पठानियां का साथ

On: October 28, 2022

फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश मे चुनाव प्रचार पुरे योवन पर है। प्रदेश के साथ साथ फतेहपुर व नूरपुर मे भी राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। नूरपुर....

fake degree

मानव भारती फर्जी डिग्री मामला : अब तक की जांच में 1,775 डिग्रियां मिलीं सही

On: October 28, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मानव भारती बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच टीम मानव भारती द्वारा....

PM Narender Modi

पीएम मोदी पांच-नौ नवंबर तक हिमाचल में करेंगे रैलियां, तैयारियां पूरी

On: October 28, 2022

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में पांच-नौ नवंबर....