Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के सपूत डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज को राष्ट्रपति सम्मान, तटरक्षक सेना में बढ़ाया प्रदेश का मान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर तहसील के गांव झमेहड़ निवासी डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज को भारतीय तटरक्षक सेना में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य जगत से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
Published on: 7 February 2026
हिमाचल के सपूत डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज को राष्ट्रपति सम्मान, तटरक्षक सेना में बढ़ाया प्रदेश का मान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जोगिंदर नगर तहसील के गांव झमेहड़ के निवासी डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज (DIG Arun Kumar Bhardwaj) को भारतीय तटरक्षक सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अवार्ड ‘तट रक्षक पदक (मेरिटोरियस सेवा)’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज का परिवार भी सामाजिक और सार्वजनिक सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय कैप्टन सोहन लाल भारद्वाज ग्राम पंचायत धार के पांच बार प्रधान रह चुके थे, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई ललित भारद्वाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और छोटे भाई विजय भारद्वाज पेशे से अधिवक्ता हैं।

डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, जोगिंदर नगर के समाजसेवी व पूर्व विधायक पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जामवाल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने डीआईजी अरुण भारद्वाज और उनके परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

नेताओं और समाजसेवियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिक हमेशा देश और प्रदेश का नाम रोशन करते आए हैं। डीआईजी अरुण भारद्वाज जैसे उच्च अधिकारी प्रदेश और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now