Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Royal Enfield Himalayan 440: क्या 443cc इंजन के साथ फिर लौटेगा पुराना अंदाज?

Himalayan 440 Price in India: रॉयल एनफील्ड अपनी नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 440 को 4 सितंबर 2026 को लद्दाख में लॉन्च कर सकती है। यह बाइक हिमालयन 450 से सस्ती होने की उम्मीद है और इसमें 443cc का इंजन दिया जा सकता है।
Royal Enfield Himalayan 440: क्या 443cc इंजन के साथ फिर लौटेगा पुराना अंदाज?

Royal Enfield Himalayan 440 Launch Date: रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। ऑटोमोबाइल मार्केट की रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 को 4 सितंबर 2026 को भारत में पेश करने की तैयारी में है।

इस बाइक को उन राइडर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है जो लंबी दूरी की राइडिंग और माउंटेन टूरिंग के लिए एक मजबूत, भरोसेमंद और आसान मैकेनिज्म वाली बाइक की तलाश में हैं। यह नया मॉडल मौजूदा Himalayan 450 के नीचे पोजिशन किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कीमत के मामले में यह ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी इसे सिंपल टूरिंग बाइक चाहने वाले राइडर्स के वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है।

लद्दाख में लॉन्चिंग और 10 साल का सफर

कंपनी इस नई बाइक का डेब्यू लद्दाख में होने वाले अपने सालाना ‘Himalayan Base Camp’ इवेंट के दौरान कर सकती है। लद्दाख का लोकेशन इस बाइक के नाम और इसकी एडवेंचर पहचान के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

इसे भी पढ़ें:  Hero Hunk 2024: दमदार इंजन और धांसू फीचर्स के साथ आ गयी Hero Hunk बाइक, जानिए खूबियाँ..

साल 2026 रॉयल एनफील्ड के लिए ऐतिहासिक भी है, क्योंकि इसी साल भारत में ओरिजिनल Himalayan को लॉन्च हुए 10 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस स्पेशल इवेंट में नई एडवेंचर बाइक का सामने आना ब्रांड के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Himalayan 411 का स्पिरिचुअल सक्सेसर

Himalayan 440 को भारतीय बाजार से बंद हो चुकी Himalayan 411 का स्पिरिचुअल सक्सेसर माना जा रहा है। पुरानी Himalayan 411 अपनी सादगी और आसान राइडिंग के लिए काफी लोकप्रिय रही थी। नई 440cc बाइक में भी राइडिंग का वही सरल अंदाज मिलेगा, हालांकि इसका इंजन और पावरट्रेन नई तकनीक पर आधारित होगा।

इसे भी पढ़ें:  Hyundai Creta EV: जनवरी 2025 में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत के बारे में..!

जहां एक तरफ Himalayan 450 में लिक्विड-कूल्ड इंजन, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, TFT इंस्ट्रूमेंटेशन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, वहीं Himalayan 440 में इलेक्ट्रॉनिक जटिलताओं के बजाय मैकेनिकल सिंप्लिसिटी और कम लागत पर ज्यादा फोकस रहने की उम्मीद है।

Scram 440 का प्लेटफॉर्म और 443cc इंजन

नई Himalayan 440 को Scram 440 के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है। हालांकि, एडवेंचर टूरिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें बदली हुई राइडिंग पोजीशन, बेहतर विंड प्रोटेक्शन के लिए विंडस्क्रीन, ज्यादा ट्रैवल वाला सस्पेंशन और लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए नया एर्गोनॉमिक्स सेटअप दिया जा सकता है।

इंजन की बात करें तो इसमें Scram 440 वाला ही 443cc एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर LS440 इंजन मिलने की संभावना है। Scram 440 में यह इंजन 25.4 bhp की अधिकतम पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। Himalayan 440 के लिए इस इंजन की ट्यूनिंग और मैपिंग में कुछ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aprilia Tuono 457: एप्रिलिया ने भारत में लॉन्च की नई Tuono 457, RS 457 से भी सस्ती और पावरफुल!

अनुमानित कीमत और मार्केट पोजिशनिंग

रॉयल एनफील्ड के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Himalayan 440 को Scram 440 और Himalayan 450 के बीच में जगह दी जाएगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.20 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

यह बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो Himalayan 450 की तुलना में मेंटेन करने में आसान और बजट-फ्रेंडली टूरिंग बाइक चाहते हैं। 2016 में आई ओरिजिनल Himalayan ने भारत में एडवेंचर सेगमेंट की नींव रखी थी, और नई Himalayan 440 उसी पुरानी सादगी को आधुनिक 440cc इंजन के साथ वापस लाने का काम करेगी।

Adventure MotorcyclesBike Launch 2026Himalayan 450Royal EnfieldRoyal Enfield Himalayan 440

Join WhatsApp

Join Now