Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur Accident: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टेंपो और स्कूटी की भिड़ंत में दो की मौत

Published on: 21 August 2025
Bilaspur News: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टेंपो और स्कूटी की भिड़ंत में दो की मौत

Bilaspur Accident News: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के गरामोड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई आई है, जहाँ टेंपो और स्कूटी की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर के बाद स्कूटी में आग लग गई और टेंपो पलट गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे हुई। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एनएचएआई की एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान जकातखाना, बिलासपुर निवासी रफी मोहम्मद और हमीरपुर जिले के सुनील कुमार के रूप में हुई है। दोनों रेल लाइन निर्माण कंपनी के क्रेशर पर काम कर रहे थे।

हादसे की जानकारी लेने के लिए स्वारघाट के एसडीएम धर्मपाल और जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे।  वहीँ डीएसपी नयनादेवी, विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now