Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: स्वारघाट में चलती गाड़ी में आग, कार चालक झुसला

Bilaspur News: स्वारघाट में चलती गाड़ी में आग, कार चालक झुसला

Bilaspur News: बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत स्वाहण के तहत आने वाले मेहला गाँव में एक चलती गाड़ी आग की भेंट चढ़ गई है। इस घटना में कार चालक भी बुरी तरह से जल गया है, जिसे उपचार के लिए कोठीपुरा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कार चालक श्याम लाल, पुत्र अमरनाथ, जो मेहला में निवासी हैं, ने बताया कि वह अपनी कार से घर की ओर जा रहा था जब अचानक उसे चलती गाड़ी में कुछ जलने की गंध महसूस हुई। उसने अपनी कार को सड़क के किनारे खड़ा करके गाड़ी के बोनट को खोला, तो गाड़ी में धमाके के साथ ही आग लग गई।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं में खैर के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने बीओ और गार्ड सस्पेंड

बता दें कि इस आगजनी में कार चालक श्याम लाल का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया है। श्याम लाल ने बताया कि उन्होंने यह ह्युंडई कंपनी की गाड़ी 8 मई को ही रोपड़ के शोरूम से खरीदी थी। नई कार में आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चला है। फ़िलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला डंगार में छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar Latest Bilaspur News Today Bilaspur News

Join WhatsApp

Join Now