Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jobs in Bilaspur: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 80 पदों भर्ती

Hamirpur Jobs News: हमीरपुर में कई पदों के लिए 14 को होंगे साक्षात्कार

Jobs in Bilaspur: बिलासपुर : एस.आई.एस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर नियर वुड पार्क, सैनिक स्कूल, बड़सर रोड़ हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों को भरा जा रहा है।

इन पदों के लिए 30 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 31 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे से उप-रोजगार कार्यालय श्रीनैना देवी जी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 से.मी. और न्यूनतम वजन 54 किग्रा होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये से 22,500 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, हमीरपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now