साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bilaspur: घुमारवीं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.8 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Bilaspur: घुमारवीं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.8 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Bilaspur News:  बिलासपुर जिला की घुमारवीं पुलिस ने एक व्यक्ति से 3.800 किलोग्राम चरस जब्त कर उसे हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को थाना घुमारवीं की विशेष टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रोहिन के पास वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी (नंबर एचपी 34 ई 7536) को रोकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखते ही गाड़ी का चालक घबरा गया और उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी और चालक की तलाशी ली, जिसमें 3.800 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान 38 वर्षीय रामधन, निवासी रूजग, डाकघर भुटी, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने चरस के स्रोत और गंतव्य के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। पुलिस अब गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  श्रीनयनादेवी में बनेगा म्‍यूजियम आफ महाशक्तिपीठ, देश का होगा पहला ऐसा म्‍यूजियम जहाँ मिलेगी प्राचीन मूर्तियों की जानकारी

डीएसपी चन्द्रपाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

डीएसपी ने जनता से अपील की कि अगर कहीं नशे की तस्करी या कारोबार की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now