साइड स्क्रोल मेनू

PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 300 रूपये की सब्सिडी, कैबिनेट का फैसला

PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 300 रूपये की सब्सिडी, कैबिनेट का फैसला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत लाखों गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 14.2 किलो के LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी को जारी रखने का फैसला लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राहत वित्तीय वर्ष 2025-26 तक लागू रहेगी, जिससे निम्न-आय वाले परिवारों को सस्ते दाम पर रसोई गैस मिल सकेगी। इस योजना पर सरकार करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह सब्सिडी वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रति लाभार्थी सालाना 9 रिफिल तक उपलब्ध होगी। साथ ही, 5 किलो के सिलेंडर के लिए भी इस सब्सिडी को आनुपातिक रूप से लागू किया जाएगा। यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बीच एलपीजी के उपयोग में बहुत सुधार हुआ है। औसत प्रति व्यक्ति खपत (पीसीसी), जो 2019-20 में लगभग 3 रिफिल और 2022-23 में 3.68 रिफिल थी, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बढ़कर लगभग 4.47 रिफिल हो गई, मतलब अब अधिक लोग सिलेंडर का उपयोग कर रहे है।

इसे भी पढ़ें:  Today School Assembly News Headlines: देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें – 29 अक्टूबर की प्रमुख सुर्खियाँ

क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana)

मई 2016 में शुरू की गई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य भारत भर के निम्न-आय वाले परिवारों की महिलाओं को बिना किसी जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। 1 जुलाई, 2025 तक, देश भर में लगभग 10.33 करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन बांटे जा चुके हैं।

प्रत्येक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी को बिना किसी जमा राशि के कनेक्शन मिलता है, जिसमें सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा नली, डीजीसीसी पुस्तिका और स्थापना शुल्क के लिए सुरक्षा जमा राशि शामिल होती है।

Join WhatsApp

Join Now