Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla: बिशप कॉटन स्कूल के तीन लापता छात्र बरामद , पकड़ा गया इन्हें ले जाने वाला शातिर..!

Shimla: बिशप कॉटन स्कूल के तीन लापता छात्र बरामद , पकड़ा गया इन्हें ले जाने वाला शातिर..!

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्रों के लापता होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया था, लेकिन शिमला पुलिस ने अपनी तत्परता और मेहनत से 24 घंटे के भीतर ही इन बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इस शानदार कामयाबी के लिए हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और डीजीपी अशोक तिवारी ने शिमला पुलिस की जमकर तारीफ की।

दरअसल,  बात 9 अगस्त 2025 की है, जब रक्षाबंधन के दिन राजधानी शिमला में स्थित बिशप कॉटन स्कूल के छठी कक्षा के तीन छात्र दोपहर 12:09 बजे स्कूल से आउटिंग गेट पास लेकर मालरोड घूमने निकले। इस पास की समय सीमा शाम 5 बजे तक थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ये छात्र स्कूल नहीं लौटे। इससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्कूल प्रबंधन ने अपनी ओर से बच्चों को खोजने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य मैथ्यू पी जॉन की लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 20/2025 दर्ज की गई, जिसमें धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज हुआ।

शिकायत मिलते ही शिमला पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई टीमें बनाईं और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कोटखाई क्षेत्र में एक घर का पता लगाया, जहां से 10 अगस्त 2025 की सुबह तीनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

किडनैपिंग और फिरौती से जुड़ा है मामला 

पुलिस की प्राथमिक जाँच में मामला किडनैपिंग (Kidnapping and ransom) का सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। लापता छात्रों की पहचान 11 साल के अंगद , हितेंद्र और विदांश के रूप में हुई है। तीनों छठी कक्षा में पढ़ते हैं। ये हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं।

हलांकि पुलिस के लिए तीनों को खोजना आसान नहीं था। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था, जिससे लोकेशन ट्रेस करना संभव नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को बीसीएस स्कूल परिसर के आसपास एक संदिग्ध कार दिखाई दी। कार की लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि वह शिमला जिला के ऊपरी इलाके कोटखाई पहुंची है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज कोटखाई के एक घर में दबिश दी, जहां से तीनों बच्चे सुरक्षित बरामद कर लिए गए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और संदिग्ध कार को कब्जे में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को लापता होने से पहले इसी कार में ले जाया गया था।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस मामले को फिरौती के एंगल से भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि तीनों बच्चे सम्पन्न और प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पंजाब व हरियाणा के रहने वाले दो बच्चे राजनेता के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now