Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Election Commission पर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का बड़ा आरोप

Published on: 1 August 2025
Election Commission पर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का बड़ा आरोप

Rahul Gandhi On Election Commission: बिहार में चल रहे SIR के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। शुक्रवार को संसद भवन में जमकर हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाई स्थगति कर दी है। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आयोग भाजपा के पक्ष में वोट चोरी कर रहा है। राहुल ने दावा किया कि उनके पास इसके पक्के सबूत हैं और जब ये सार्वजनिक होंगे तो देश में भूचाल आ जाएगा।


राहुल गांधी ने अपनी जांच का हवाला देते हुए कहा कि जो परिणाम सामने आए हैं, वे एक परमाणु बम की तरह विस्फोटक हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि हमने बार-बार कहा है कि वोटों की हेराफेरी हो रही है और अब हमारे पास ठोस और स्पष्ट प्रमाण हैं, जो यह साबित करते हैं कि चुनाव आयोग इस गड़बड़ी में शामिल है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनका हल्का बयान नहीं है, बल्कि वे इसे 100 प्रतिशत सबूतों के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही ये सबूत जनता के सामने आएंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट हथियाने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों में उन्हें शक था, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव के दौरान यह संदेह और गहरा गया। उन्होंने बताया कि छह महीने तक चली उनकी जांच के बाद जो जानकारी मिली, वह एक परमाणु बम की तरह खतरनाक और चौंकाने वाली है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayElection CommissionIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational NewsRahul Gandhitop news India

Join WhatsApp

Join Now