Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: फतेहपुर विधायक की अपील- अस्पताल के लिए दान करें, बचाएं लोगों की जान

Kangra News: फतेहपुर विधायक की अपील- अस्पताल के लिए दान करें, बचाएं लोगों की जान

Kangra News: कांगड़ा जिले के फतेहपुर नागरिक अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने दानदाताओं से अपील की है कि जिस तरह लोग मंदिरों, भंडारों और छिंज जैसे आयोजनों में दान करते हैं, उसी तरह अस्पतालों के लिए भी खुलकर दान करें, क्योंकि यह लोगों की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा पुण्य है।

विधायक ने दिया एक लाख का चेक

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस पहल की शुरुआत अपने निजी बैंक खाते से एक लाख रुपये का चेक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को सौंपकर की। यह राशि जरूरी चिकित्सा उपकरण और संसाधन खरीदने के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी गरीब की जान बचाने में योगदान देना सबसे बड़ा दान है।

19.5 करोड़ से बनेगा नया भवन

फतेहपुर नागरिक अस्पताल में हाल ही में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे संसाधनों की कमी महसूस होने लगी है। विधायक ने बताया कि अस्पताल में 19.5 करोड़ रुपये की लागत से एक नया भवन बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास अगले महीने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। हालांकि, भवन निर्माण के साथ-साथ अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था में अभी दो-तीन साल लग सकते हैं।

दानदाताओं से अपील

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और विधायक भवानी सिंह पठानिया ने दानदाताओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दान की गई राशि का हर पैसा गरीबों के इलाज के लिए उपयोग होगा। इससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए पंजाब के अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से दान की राशि का पारदर्शी उपयोग होगा, ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now