Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोने की कीमतों में बड़ी हलचल: क्या निवेश के लिए सही समय? जानें गोल्ड टोकनाइजेशन का नया सच

Gold Investment: वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सोने की चमक फिर से चर्चा में है। क्या आम निवेशक के लिए अब भौतिक सोना खरीदना महंगा साबित हो रहा है, और क्या डिजिटल गोल्ड इसका विकल्प हो सकता है?
Published on: 21 April 2026
Gold Investment India 2026 Gold Investment Tips: अब गोल्ड बेचने की जगह, उधार देकर कमा सकते हैं अच्छा रिटर्न..!

Gold Investment India 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हालातों से मौजूदा दौर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। ईरान युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के कारण सोने की कीमतों में हाल ही में लगभग 16% की गिरावट देखी गई है। ऐसे में निवेशको के मन में डर बना हुआ है कि क्या सोने में खरीददारी करनी चाहिए या नहीं।

हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थाई हो सकती है, क्योंकि पोलैंड, तुर्की और चीन जैसे राष्ट्रों के केंद्रीय बैंक इस अवसर का लाभ उठाकर बड़े स्तर पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार इतिहास इस बात गवाह है कि पिछले 5,000 वर्षों से सोना एक सुरक्षित निवेश के रूप में अपनी धाक जमाए हुए है।

प्रथम शताब्दी में रोम का ‘डेनारियस’ हो, 17वीं सदी में ‘डच गिल्डर’ या 19वीं सदी का ‘ब्रिटिश पाउंड’, ये सभी अपने समय की मजबूत मुद्राएं थीं, जिन्होंने सोने को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन समय के साथ इनका प्रभाव फीका पड़ गया। आज अमेरिकी डॉलर की स्थिति भी दुनिया के सामने है। इन सभी के विपरीत, सोना आज भी दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय संपत्ति के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है।

इसके अलावा आम नागरिक के लिए असली चुनौती सोने को सुरक्षित तरीके से घर लाने में है। भौतिक सोना खरीदने के साथ भारी मेकिंग चार्ज (15-30%), लॉकर का किराया, बीमा की चिंता और चोरी का डर हमेशा बना रहता है। दूसरी तरफ ईरान युद्ध के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज’ (Strait of Hormuz) के बंद होने जैसी आशंकाओं ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है, जिससे भौतिक सोने को मैनेज करना और भी कठिन हो गया है।

यही वह बिंदु है जहां ‘गोल्ड टोकनाइजेशन’ (Tokenized Gold) का कॉन्सेप्ट सामने आता है। जिस तरह बिटकॉइन या डिजिटल संपत्तियां काम करती हैं, उसी तरह गोल्ड को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है। हाल ही में लोकसभा में भी इस विषय पर चर्चा हुई थी। टोकनाइजेशन का अर्थ है सोने की शुद्धता और गुणवत्ता को ब्लॉकचेन पर प्रमाणित करना।

वर्तमान में ‘मुद्राक्स’ (Mudrex) जैसे प्लेटफॉर्म इस दिशा में काम कर रहे हैं। टोकनाइज्ड गोल्ड का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब कोई भी व्यक्ति महज 100 रुपये से शुद्ध सोना खरीद सकता है। ‘टीथर गोल्ड’ (Tether Gold) जैसे उत्पाद इसी तकनीक का हिस्सा हैं, जो सोने में निवेश की प्रक्रिया को सुलभ और पारदर्शी बनाते हैं। डिजिटल युग में सोना अब केवल लॉकर की शोभा नहीं, बल्कि एक आधुनिक वित्तीय उपकरण बन चुका है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई कोई भी जानकारी निवेश सलाह, वित्तीय सिफारिश या प्रचार नहीं है।

Gold InvestmentGold Price UpdateIndian business newsMarket update India

Join WhatsApp

Join Now