Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू
सम्पन्न हो गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। डॉ. सैजल ने सर्वप्रथम माता मनसा देवी मन्दिर में शीश नवाया और सभी की सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए आशा जताई कि नव जीवन और उल्लास का यह पर्व जन-जन का भविष्य मंगलकारी बनाएगा। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा की अगुआई की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। आयुष मन्त्री ने माता मनसा मेला धर्मपुर का दर्जा बढ़ाकर ज़िला स्तरीय करने के लिए मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मख्यमन्त्री के कुश्ल नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में दीर्घावधि तक पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाने के लिए 103 करोड़ रुपए की योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। इससे हमारे सभी बुजुर्ग सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और वर्तमान समय में इनके आयोजन से भावी पीढ़ी को देश एवं प्रदेश की आस्था तथा धरोहर की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं की जानकारी देनी चाहिए ताकि युवा संस्कृति और इतिहास को समझ सकें। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं के सहयोग से वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के जन-जन के सहयोग से वह जन कल्याण के कार्य को अविरल जारी रखेंगे। डॉ. सैजल ने इससे पूर्व अखाड़े का पूजन व दंगल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने ज़िला स्तरीय मेला के सफल आयोजन के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। डॉ. सैजल की धर्म पत्नी रेणु सैजल, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सोलन के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान बीना गुप्ता, ग्राम पंचायत कोटला की प्रधान अनीता, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान निर्मला, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सीता राम, माता मनसा देवी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे। .0.

टॉस से हुआ धर्मपुर में माली की कुश्ती का फैंसला, अमित पहलवान चंडीगढ़ पुलिस रहे विजेता

April 11, 2022

प्रजासत्ता| जिला स्तरीय तीन दिवसीय मां मनसा देवी मेले का बीते दिन रविवार को समापन हो गया है। पहली बार जिला स्तर पर आयोजित हुए....

नालागढ़ पुलिस की मिली बड़ी सफलता : नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नालागढ़ पुलिस की मिली बड़ी सफलता : नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

April 8, 2022

नालागढ़ पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान हिमुडा कालोनी के पास 2 किलो 10 ग्राम....

अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 101 लोगों का रक्तदान एकत्रित कर बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड

अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 101 लोगों का रक्तदान एकत्रित कर बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड

April 8, 2022

नवरात्रों व रमज़ान के समय भी युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया भव्य रक्तदान शिविर का....

कुछ पार्टियां ऐसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती है : कश्यप

कुछ पार्टियां ऐसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती है : कश्यप

April 7, 2022

सोलन| सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोनल जिला के पपलोल बूथ पर महसंपर्क अभियान में भाग लिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने....

चौधरी राम कुमार

भाजपा युवाओं को रोजगार देने में रही विफल : चौधरी राम कुमार

April 6, 2022

बद्दी। दून युवा कांग्रेस के सम्मेलन में युवाओं को आने वाले चुनाव को लेकर एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया गया। आने वाले....

प्रेस क्लब सोलन चुनाव : मनीष शारदा अध्यक्ष, प्रताप भारद्वाज महासचिव,मनमोहन वशिष्ठ बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

प्रेस क्लब सोलन चुनाव : मनीष शारदा अध्यक्ष, प्रताप भारद्वाज महासचिव,मनमोहन वशिष्ठ बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

April 4, 2022

– सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने लिया बैठक में फैसला सोलन| सोलन में सोमवार को प्रेस क्लब सोलन ( रजि ) द्वारा मासिक बैठक का....

गाय को टक्कर मारने के बाद ट्रैक से

सोलन: गाय को टक्कर मारने के बाद पटरी से उतरी कालका शिमला ट्रेन

April 4, 2022

सोलन| कालका-शिमला रेलवे लाइन पर कंडाघाट और सलोगड़ा के बीच एक ट्रेन के पहिए पटरी से उतर गए। जिसके बाद रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की....

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

कंडाघाट क्षेत्र में 3 अप्रैल, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित

April 2, 2022

सोलन| हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल, 2022 को 33 के.वी कंडाघाट विद्युत लाईन की आपूर्ति बाधित रहेगी।....

धर्मपुर में माता मनसा देवी मेला 08 से 10 अप्रैल, 2022 तक होगा आयोजित, देवी मां से मिली अनुमति

धर्मपुर में माता मनसा देवी मेला 08 से 10 अप्रैल, 2022 तक होगा आयोजित, देवी मां से मिली अनुमति

April 2, 2022

धर्मपुर| सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा।....

सोलन के मास्टर राहुल का भजन "तेरा आसरा" चिल्लर रिकार्ड्स के बैनर तले हुआ रिलीज़

सोलन के मास्टर राहुल का भजन “तेरा आसरा” चिल्लर रिकार्ड्स के बैनर तले हुआ रिलीज़

April 2, 2022

सोलन| नवरात्रों के उपलक्ष पर सोलन के मास्टर राहुल का भजन “तेरा आसरा” चिल्लर रिकार्ड्स के बैनर तले हुआ रिलीज़। इस भजन को मास्टर राहुल....

Previous Next