Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव और परिणीति के रिश्ते पर लगाई मुहर, ट्वीट कर दी बधाई

Published on: 28 March 2023
Raghav Chadha Parineeti Chopra Relationship

Raghav Chadha Parineeti Chopra Relationship: एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर एक साथ दिखे तो हर तरफ दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन गई।

रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही बातें होने लगी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर परिणिति और राघव ने कोई जबाव नहीं दिया। इन चर्चाओं के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं, उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से शुभकामनाएं.” संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट पर लोगों ने अब अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now