Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aishwarya Rai Bachchan Dance Video: ‘दम मारो दम’ गाने पर ऐश्वर्या राय ने किया दिल छू लेने वाला डांस, देखें वीडियो

Aishwarya Rai Bachchan Dance Video

Aishwarya Rai Bachchan Dance Video: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) किसी पहतान की मोहताज नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऐश्वर्या ऐसी अभिनेत्री है, जो अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग के लिए भी मशहूर है। ऐश्वर्या ने कई शानादर फिल्में दी है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। इन दिनों एक्ट्रेस पोन्नियिन सेल्वन भी खूब छाई हुई है।

‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है’ गाने पर थिरकी ऐश्वर्या राय बच्चन

इस बीच अब अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्टेज पर जीनत अमान के मशहूर सॉन्ग ‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है’ पर डांस करती हुई दिख रही है। इस वीडियो में उनके साथ स्टेज पर अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में एक्ट्रेस ऐश्वर्या झूमते हुए नजर आ रही है। साथ ही वीडियो में वो हाथ में गिटार लेकर भी डांस करती हैं। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इसको खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ ही फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में सनुाई दे रहे गानों की बात करें तो ये दोनों ही गाने बॉलीवुड की संगीत की दुनिया एवरग्रीन सॉन्ग माने जाते हैं।

ऐश्वर्या ने इन फिल्मों में किया था शानदार अभिनय

बता दें कि साल 1994 में मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का खिताब जीत लिया था। साल 1997 में एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था।

साल 1999 में सलमान खान और अजय देवगन के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म से एक्ट्रेस को सफलता मिली। ये संजय लीला भंसाली की फिल्म है और इसमें एक्ट्रेस ने नंदिनी का किरदार निभाया था।

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस मुहब्बतें, देवदास, चोखेर बाली, धूम 2 और जोधा अकबर जैसी यादगार फिल्मों में भी अहम रोल निभा चुकी है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now