Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षय कुमार ने बनाया ‘April Fool’, नेटिजंस लोटपोट, एक फैन लिखा- ‘Memes King’

Akshay Kumar April Foof Prank Video

Akshay Kumar new prank: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने प्रैंक के लिए मशहूर हैं। इस बार उन्होंने ‘अप्रैल फूल डे’ पर प्रैंक वीडियो के लिए अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया है। अक्षय ने अपने क्लोदिंग ब्रांड फोर्स 9 के को-फाउंडर मनीष मंधाना को अप्रैल फूल बना दिया। अक्षय जब वीडियो बना रहे थे, तब मनीष को जरा भी एहसास नहीं होने दिया कि ये प्रैंक वीडियो बनाया जा रहा है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो की खास बात ये है कि वीडियो के आखिर में उन्होंने फिल्म ‘भागम भाग’ से अपने किरदार बंटी की एक झलक शेयर की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है मानो यह वीडियो स्टूडियो के अंदर शूट किया गया है। इसमें अक्षय के साथ ही कपड़ों के ब्रांड के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं। क्लिप में, अक्षय मंधाना को अपनी बाहों से उठाते हैं। मंधाना को लगता है कि ऐसा वाकई अक्षय ही कर रहे हैं, लेकिन इसमें पीछे से उनकी मदद की जाती है।

इसके बाद अक्षय ने मनीष को उसे भी उसी तरह उठाने के लिए कहते हैं कि वह मेरी तरह सारा भार अपनी बाहों पर उठाए । जब मनीष ऐसा करने में विफल रहा और कहा कि यह मुश्किल है, तो अक्षय ने उसके बाद दो बार ऐसा किया और मंधाना अक्षय की ताकत से प्रभावित हो गये।

मंधाना के भ्रमित होने के कारण पूरी यूनिट हंस रही थी। अक्षय ने क्लिप को कैप्शन दिया: आज आप सभी के लिए कुछ शरारत है। मुझे बताएं कि यह कैसा रहा। अप्रैल फूल डे।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अक्षय जल्द ही अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई देंगे। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘ओएमजी 2’, ‘सोरारई पोटरू’, ‘कैप्सूल गिल’ और ‘हेरा फेरी 3’ का हिंदी रीमेक भी हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now