Prajasatta Side Scroll Menu

Bholaa Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ ने जमकर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Bholaa Box Office Collection Day 1

Bholaa Box Office Collection Day 4: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।

रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने रविवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर भोला ने की छप्पर फाड़ कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भोला’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 14.00 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, इसके बाद इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ‘भोला’ ने अपनी ओपनिंग के साथ अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे ही दिन ‘भोला’ को झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें:  Pushpa 2 Shoot Update: 'पुष्पा 2: द रूल' के क्लाइमेक्स में शानदार एक्शन सीक्वेंस की रिपोर्ट!

दूसरे दिन घटा था फिल्म का कलेक्शन

भोला ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 7 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा।

‘दृश्यम 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपर सक्सेसफुल

बता दें कि इससे पहले अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर सक्सेसफुल रही थी। वहीं, ‘दृश्यम 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था।

पहले दिन भोला ने की थी इतनी कमाई

इसके साथ ही ‘पठान’ के बाद ‘भोला’ साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है। ‘पठान’ ने जहां रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने ओपनिंग डे पर 15.73 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ‘भोला’ ने पहले दिन 11.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

इसे भी पढ़ें:  एकता कपूर की कल्ट क्लासिक सीक्वल "लव, सेक्स और धोखा 2" की शूटिंग हुई शुरू

‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है फिल्म ‘भोला’

बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। वहीं, इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अजय ने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ और ‘रनवे 34’ को डायरेक्ट किया था।

ये है भोला की स्टार कास्ट

वहीं फिल्म भोला की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘भोला’ में अजय देवगन और तबू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमला पॉल, गजराज राव और कई अन्य कलाकारों ने अहम रोल निभाया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now