Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bholaa Leak: ऑनलाइन लीक हुई अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’, मेकर्स को लगा जोर का झटका

Image 8 5

Bholaa Leak: इन दिनों बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय देवगन की ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। साथ ही फैंस में फिल्म को लेकर हाई बज है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब फिल्म भोला के मेकर्स के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म रिलीज से पहले ही लीक हो चुकी है, जिससे मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ेगा।

ऑनलाइन लीक हुई ‘भोला’

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘भोला’ 2-3 दिन पहले ही लीक हो चुकी है। साथ ही अब लोगों का ये भी कहना है कि इंटरनेट पर पूरी फिल्म है। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म अब कई पाइरेटेड साइट्स पर मौजूद है और वहां पर इसके डाउनलोड का भी ऑप्शन है।

शाहरुख खान की पठान भी लीक की लिस्ट में शामिल

इतना ही नहीं बल्कि कई ऑनलाइन वेबसाइट तो इस फिल्म को फ्री में दिखाने का भी दावा कर रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई बड़ी फिल्म लीक हुई है, बल्कि इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान का भी नाम शामिल है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है ये फिल्म

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने एक साथ काम किया हैं। साथ ही फैंस को दोनों की जोड़ी भी खूब भा रही है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

कैथी की हिंदी रीमेक है भोला 

बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म भोला साउथ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। फिल्म कैथी को निर्देशक लोकेश कनगराज ने बनाया था। इसलिए अब फिल्म भोला की कमाई पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना ये होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

इन स्टार्स ने निभाया अहम रोल

‘भोला’ को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। साथ ही फिल्म में अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। इसके साथ ही फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now