Prajasatta Side Scroll Menu

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘भीड़’

Bheed Box Office Collection Day 5

Bheed BO Collection Day 5: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर बनी हैं।

इस फिल्म को लेकर सभी उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है, लेकिन फिल्म ‘भीड़’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। इस बीच अब इस फिल्म का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो बेहद निराश करने वाला है।

फिल्म ‘भीड़’ ने पांचवें दिन की इतनी कमाई

बता दें कि फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 16 लाख रुपये की कमाई की है, जो सोमवार की कमाई से भी कम है।

इसे भी पढ़ें:  Ajay Devgn Doppelganger: लोगों को आई 90s के अजय देवगन की याद, हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया तहलका

‘भीड़’ की कमाई

वहीं, अगर फिल्म की बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर महज 29 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन ‘भीड़’ सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 70 लाख रुपयों का कलेक्शन किया। साथ ही सोमवार को इस फिल्म ने 20 लाख का कारोबार किया था। फिल्म भीड़ का कलेक्शन बहुत निराशाजनक है।

सोशल ड्रामा फिल्म है ‘भीड़’

अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट रिलीज सोशल ड्रामा ‘भीड़’ हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म है। राजकुमार राव और भूमि पेडनकर स्टारर फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से काफी सुर्खियों में थी।

इसे भी पढ़ें:  'रिंकू को फॉलो करेंगे', केकेआर की जीत के जश्न में शामिल हुए शाहरुख खान

लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई थी तकलीफ

इस फिल्म में साल 2020 के कोविड महामारी के के खौफनाक मंजर और इस दौरान इस बीमारी के प्रसार को रोकन के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई तकलीफ को दिखाया गया है।

‘भीड़’ में इन स्टार्स ने निभाए अहम रोल

फिल्म ‘भीड़’ में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं।

साथ ही इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स ने जॉइंटली प्रोड्यूस किया है। अब देखने वाली बात की है कि भीड़ कितना कलेक्शन कर पाती है।

इसे भी पढ़ें:  Hina Khan Latest Photo: व्हाइट बिकनी टॉप में हिना खान ने कराए हुस्न के दीदार, फैंस के साथ समंदर भी मचल उठा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now