Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेपॉक में 1426 दिन बाद होगी सीएसके की वापसी, लखनऊ के खिलाफ होगा रोमांचक मैच

IPL 2023 CSK Vs LSG Live Streaming

IPL 2023 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के चेपॉक स्डेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को साढ़े सात बजे होगी और टॉस सात बजे होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली करिबी हार के बाग चेन्नई सुपरकिंग्स अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। लखनऊ की टीम ने पहले ही मैच में जीत हासिल की थी और दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। इस मैच में लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल करेंगे वहीं चेन्नई की कमान एमएस धोनी के पास होगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स स्क्वॉड

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्कवॉड

लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड , स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

CSK vs LSG Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच यह मैच आज (3 अप्रैल) शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा।

CSK vs LSG Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले जा रहे इस मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now