Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दाऊद के सवाल पर भड़की अभिनेत्री, बोलीं- ‘अतीत को कुरेदना ठीक नहीं’

Mandakini

Mandakini comeback after 26 years: राज कपूर की चर्चित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी की  26 साल बाद मनोरंजन जगत में वापसी हुई है। अभिनेत्री की वापसी एक म्यूजिक वीडियो के जरिये हो रही है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया गया। इस मौके पर मंदाकिनी ने कहा कि वे अपने बेटे राबिल के लिए कैमरे के सामने वापस आई हैं। क्या गजब का संयोग है कि उनके पहले हीरो राजीव कपूर की ‘तुलसीदास जूनियर’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे राजीव कपूर की कमबैक फिल्म माना गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दाऊद पर सवाल न करने का भरोसा
राज कपूर की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी की वापसी कई साल बाद हो रही है तो प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया का भारी जमघट लगना लाजिमी था। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी  के कैसे संबंध रहे हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में एक सवाल दाऊद के साथ उनके संबंधों को लेकर उछल ही गया। मंदाकिनी सवाल पूछने वाले से तो कुछ नहीं बोलीं, लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों पर जरूर भड़क उठीं। इसलिए क्योंकि उनको भरोसा दिया गया था कि कोई भी उनसे दाऊद के बारे में सवाल नहीं पूछेगा।‘

यकीनन, बरसों बीत जाने के बाद भी मंदाकिनी का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा और मंदाकिनी भी इससे इतना तंग आ चुकी हैं कि जैसे ही उनसे दाऊद से जुड़ा सवाल किया गया, वह बरस पड़ीं।

अतीत को कुरेदना ठीक नहीं’  
‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं। हर निर्माता -निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहता था। उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे  हर तरफ होने लगे थे। दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया। दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के कारण मंदाकिनी का करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा। दाऊद के साथ मंदाकिनी के अफेयर चर्चे होने लगे थे। लेकिन, मंदाकिनी ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का रिश्ता बताया था। मंदाकिनी कहती हैं, ‘इस बारे में पहले भी बहुत बात हो चुकी है अब इस बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहती। मुझे बड़ा बुरा लगता है, जब लोग अभी भी मेरे नाम को उस घटना से जोड़ते हैं।’

मंदाकिनी का मेरठ कनेक्शन
मंदाकिनी मेरठ की रहने वाली हैं और जिस वीडियो में वोकाम कर रही हैं, उसका भी खास मेरठ कनेक्शन है। इसके डायरेक्टर साजन अग्रवाल भी मेरठ के रहने वाले हैं। म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो के बाद साजन अग्रवाल एक शॉर्ट फिल्म ‘घरौंदा ‘ बनाने वाले हैं जिसमें मंदाकिनी और जाकिर हुसैन नजर आएंगे।

यास्मीन जोसफ से मंदाकिनी कैसे बनीं
जाकिर हुसैन भी मेरठ के ही रहने वाले हैं। बहुत काम लोग जानते हैं कि फोटोग्राफर सिंघल का मंदाकिनी को ब्रेक दिलाने में अहम भूमिका रही है। सवाल यह है कि एक छोटे से शहर से मंदाकिनी का नाम आखिर राज कपूर तक पहुंचा कैसे? पुराने जानकार लोग बताते हैं कि राज कपूर जिन दिनों अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए हीरोइन तलाश रहे थे, तो उन दिनों फोटोग्राफर जेपी सिंघल का हिंदी सिनेमा में बहुत नाम हुआ करता था। निर्माता-निर्देशक भी नए चेहरों के लिए इन फोटोग्राफर्स से चर्चा किए करते थे। सिंघल ने पहली बार यास्मीन जोसफ की फोटो राज कपूर को दिखाई थी। उसके बाद राज कपूर ने उन्हें अपनी छत्र छाया में ले लिया। यास्मीन जोसफ ही फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी बनकर लॉन्च हुईं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now