Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धनुष-कृति की ‘Tere Ishk Mein’ ने दिल्ली में मचाया धूम, 28 नवंबर को होगी रिलीज

धनुष-कृति की 'Tere Ishk Mein' ने दिल्ली में मचाया धूम, 28 नवंबर को होगी रिलीज

Tere Ishk Mein Movie: दिल्ली की सर्द हवाओं में इस बार ‘प्यार’ की गर्माहट घुल गई। बॉलीवुड के चहेते स्टार्स धनुष और कृति सेनन अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बिगुल बजाते हुए राजधानी पहुंचे और फैन्स के दिलों पर राज करने में कामयाब रहे। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय भी इस दिलकश मौके पर मौजूद रहे।

दिल्ली तो जैसे अपने सितारों को देखकर पहले ही झूम उठी। फिल्म की शूटिंग यहीं हुई है, सो दिल्ली की गलियों और इमारतों से जुड़ी यादें कलाकारों के लिए किसी एल्बम की तरह हैं। एक मीडिया चर्चा के दौरान धनुष और कृति ने दिल्ली में बिताए खास पलों को याद किया, वहीं आनंद एल रॉय ने बताया कि कैसे दिल्ली की ठंड ने इस फिल्म को एक अलग ही मिजाज दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद टीम ने इंडिया गेट का रुख किया, जहां फिल्म के किरदार ‘शंकर’ और ‘मुक्ता’ एक बार फिर जिंदा हो उठे। यहां जुटे हजारों फैन्स के जोश ने ऐतिहासिक इंडिया गेट को एक सिनेमाई महोत्सव में बदल दिया। बता दें कि बीते दिन दिल्ली में फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में की टीम ने जमकर फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान कृति सेनन की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं धनुष की सादगी भी लोगों को खूब पसंद आई।

दिल्ली के अंदाज में ही ‘तेरे इश्क में’ की टीम ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है। टी-सीरीज और कलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माताओं में आनंद एल रॉय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार शामिल हैं। ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के गीतों से सजी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now