Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

IPL 2023 DC Vs GT

IPL 2023 DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। दिल्ली और गुजरात के बीच यह मुकाबल अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर के हाथों में हैं वहीं गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को सत्र के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरी ओर गुजराज की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया था। ऐसे में दिल्ली अपना खाता खोलना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें:  'बम बम भोले' बना ग्लोबल होली एंथम, साजिद नाडियाडवाला की 'Sikandar' ने मचाया तहलका!

IPL 2023,DC vs GT Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

IPL 2023,DC vs GT Live Streamng: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर फ्री में जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Salman Khan ने IPL ओपनिंग इवेंट छोड़ा, TB जागरूकता मैच को दिया समर्थन

दिल्ली कैपिटल्स स्कवॉड – डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, मिशेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), कमलेश नागरकोटी, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्टवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिली रोसो और अभिषेक पोरेल।

गुजरात टाइटंस स्कवॉड- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, यश दयाल, आर साई किशोर, अभिनव मनोहर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, अल्जारी जोसेफ, केन विलियमसन, जोश लिटिल, ओडियन स्मिथ और नूर अहमद।

इसे भी पढ़ें:  Bigg Boss 16 Grand Finale: शो के इतिहास में पहली बार 5 घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले, जानें कब और कहां देख सकते हैं?
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now