Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्राइम वीडियो पर ज़ाकिर खान के नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘Delulu Express’ का ग्लोबल प्रीमियर, इस दिन होगा रिलीज़!

प्राइम वीडियो पर ज़ाकिर खान के नए स्टैंड-अप स्पेशल 'Delulu Express' का ग्लोबल प्रीमियर, इस दिन होगा रिलीज़!

Delulu Express Release Date: भारत के सबसे लोकप्रिय एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज ज़ाकिर खान के स्टैंड-अप स्पेशल ‘Delulu Express’ के स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। यह शो 27 मार्च, गुरुवार को लॉन्च होगा। ओएमएल द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह शो ज़ाकिर खान की ज़िंदगी के कई मज़ेदार अनुभवों से प्रेरित एक शानदार कॉमेडी सेट है।

भारत के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित कॉमेडियनों में से एक ज़ाकिर खान, अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। Comicstaan, Tathastu और Mannpasand जैसी हिट परफॉर्मेंस के बाद अब वे Delulu Express के ज़रिए अपने फैंस को फिर हंसाने आ रहे हैं।

Delulu Express

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Kullu Dussehra 2026 Celebration


इस स्पेशल में ज़ाकिर अपने खास अंदाज़ में काम, ज़िंदगी और प्यार के किस्सों को साझा करते हैं—खासतौर पर यह कि कैसे वे इनमें से किसी में भी परफेक्ट बैलेंस नहीं बना पाते और यही उनकी कहानियों को और मज़ेदार बनाता है। Delulu Express का प्रीमियर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 27 मार्च को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now