Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘आदिपुरुष’

आदिपुरुष : प्रशंसकों ने मनाया प्रभास की शानदार वापसी का जश्न

Adipurush Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। प्रभास की ये फिल्म इसी साल जून महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘आदिपुरुष’

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें भूषण कुमार के साथ ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी गई है।

जानकारी में बताया गया है कि- ये मूवी 16 जून, 2023 को 3डी फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही ट्विटर पोस्ट में जानकारी दी गई है कि भूषण कुमार और ओम राउत माता वैष्णो देवी के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट में हो चुके हैं बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। पहले ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली थी और फिर इसकी डेट जनवरी, 2023 में शिफ्ट कर दी गई। इसके बाद अब इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट सामने आ गई है।

कुछ टाइम पहले ही आदिपुरुष के टीजर को भी रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म के टीजर को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। टीजर में खराब वीएफएक्स के कारण इस टीजर को इंटरनेट पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

ये स्टार्स निभाएंगे अहम रोल

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif ali Khan) रावण के किरदार में नजर आएंगे।

साथ ही फिल्म में सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो इससे पहले अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्दशन कर चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now