Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nawazuddin Siddiqui ने भाई और पत्नी पर ठोका मानहानि का केस

Nawazuddin Siddiqui 1

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्स पत्नी आलिया सिद्दीकी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर 30 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होनी है। फिलहाल इस मामले पर आलिया और शम्सुद्दीन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

नवाज ने शम्सुद्दीन और आलिया पर ठोका मानहानि का केस

बता दें कि नवाज ने कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को वापस लिया जाए और उनसे लिखित तौर पर माफी भी मांगी जाए। इतना ही नहीं नवाज ने भाई शम्सुद्दीन और आलिया से 100 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग भी की है।

इसे भी पढ़ें:  हार्दिक-नताशा आज हिंदू रीति-रिवाज से करेंगे शादी

याचिका में नवाज ने लगाए ये 5 आरोप

1. नवाज का कहना है कि साल 2008 में जब उनके भाई शम्सुद्दीन बेरोजगार थे, तो उन्होंने उसे अपना मैनेजर अपॉइंट कर लिया। साथ ही उन्होंने शम्सुद्दीन को इनकम टैक्स रिटर्न, ऑडिटिंग, जीएसटी फाइलिंग जैसे सभी काम देखने को कहा और और खुद फिल्मों पर फोकस करने लगे।

इसके साथ ही उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम, साइन की हुई चेकबुक, बैंक पासवर्ड, ईमेल एड्रेस सब कुछ अपने भाई को सौंप दिया और उस बीच उनके भाई ने बेईमानी की और पैसों की हेराफेरी करने लगा।

2. नवाज का कहना है कि फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उनके पास अपने ट्रांजैक्शन को लेकर बैंक से कॉर्डिनेट करने का समय नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  Farmers' Heartfelt Tribute to Sargun Mehta: सरगुन मेहता के सम्मान में किसानों ने लगाए 500 पेड़, रवि दुबे ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

साथ ही शम्सुद्दीन ने उन्हें कहा कि वो नवाज के नाम पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, लेकिन असल में उन्होंने वो प्रॉपर्टी खुद के नाम पर खरीदी थी। इन प्रॉपर्टीज में यारी रोड का एक फ्लैट, एक सेमी कॉर्मशियल प्रॉपर्टी, बुढ़ाना के शाहपुर में एक फार्म हाउस और दुबई की एक प्रॉपर्टी शामिल है।

3. साथ ही नवाज ने बताया कि जब अपने भाई से उन्होंने इस बारे में सवाल-जवाब किया, तो उसने एक्स वाइफ आलिया को भड़काना शुरू कर दिया।

4. नवाज ने याचिका में बताया कि आलिया यानी अंजना उनसे शादी से पहले ही शादीशुदा थी, लेकिन उसने खुद को अविवाहित बताकर उन्हें धोखे में रखा।

इसे भी पढ़ें:  Saiyaara Film Review: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा का रिव्यू आया सामने, जानिए क्या है खास

5. इसके साथ ही नवाज ने बताया कि जब सच्चाई का पता चला तो नवाज हैरान रह गए। नवाज ने अपने भाई और एक्स वाइफ दोनों पर 21 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now