Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूंजी निकालने में भी फेल हुई फिल्म ‘कब्जा’

Kabzaa Box Office Collection

Kabzaa box office collection: किच्चा सुदीप, श्रिया सरन और उपेंद्र की फिल्म ‘कब्जा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। लेकिन यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है। चलिए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kabzaa box office collection)

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिनेमाघरों में यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म की अभी तक की कुल कमाई सिर्फ 30-31 करोड़ रुपये पहुंची है। जबकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘कब्जा’ बनाने में करीब 120 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यानी यह फिल्म अपनी पूंजी भी निकालने में नाकामयाब दिखाई दे रही है। अब देखना होगा फिल्म सिनेमाघरों में यह फिल्म कब तक बना रहता है या जल्द आउट होगा।

ये भी पढ़ेंः 

आर चंद्रू ने किया है डायरेक्ट

‘कब्जा’ आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित एक पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें उपेंद्र, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, शिव राजकुमार कैमियो के तौर पर नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

मुरली शर्मा, नवाब शाह, कोटा श्रीनिवास राव, जॉन कोककेन, देव गिल, कबीर दूहन सिंह और सुनील पुराणिक सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। आनंद पंडित, आर चंद्रू और अलंकार पांडियन फिल्म के निर्माता हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now