Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

RRR storybook in Japanese: अब पन्नों पर छाया ‘आरआरआर’ का जादू, जापानी महिला ने अपने बेटे के लिए डिजाइन की स्टोरीबुक

Image 3 11

RRR storybook in Japanese: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में धूम मचा दी है। 95 वें ऑस्कर अवाॅर्ड में फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है।

ऑस्कर जीतने के बाद इसकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई। अब सोशल मीडिया पर भी इसके हुक स्टेप को फिर से बनाने वाले लोगों के वीडियो से भर चुका है।

जापानी मां ने अपने बेटे के लिए बनाई ‘आरआरआर’ थीम वाली स्टोरीबुक

इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक जापानी मां ने अपने बेटे के लिए फिल्म पर आधारित एक सचित्र कहानी की किताब तैयार की है। साथ ही ये वीडियो अब खूब वायरल भी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  Kriti Sanon ने 2024 में तीन धमाकेदार हिट फ़िल्में देकर बनाया अपना दबदबा..!

किताब में जापानी भाषा में है फिल्म की कहानी

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक जापानी मां ने अपने बेटे के लिए फिल्म RRR पर आधारित किताब तैयार की है। साथ ही इस किताब के वीडियो किल्प में फिल्म के पात्रों को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है और कहानी को भी जापानी भाषा में समझाया गया है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया ये कैप्शन

बता दें कि महिला ने किताब इसलिए डिजाइन की क्योंकि उसे लगा कि उसके 7 साल के बेटे को सबटाइटल के साथ 3 घंटे की फिल्म देखने में मुश्किल होगी।

इसे भी पढ़ें:  Oscar 2023 के मंच पर धमाल मचाएगा 'नाटू-नाटू', लाइव परफॉर्मेंस पर...

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि “जापानी मां ने आरआरआर फिल्म के लिए एक पूरी सचित्र कहानी की किताब बनाई। उसने सोचा कि उसके 7 साल के बेटे को 3 घंटे की फिल्म देखने में मुश्किल होगी। जापानियों के लिए मेरा सम्मान। #RRRinJapan”

6 लाख बार देखा जा चुका है वायरल हो रहा ये वीडियो

बता दें कि जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया गया तो ये वायरल हो गई। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को करीब 6 लाख बार देखा जा चुका है और 70,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, लंबे समय तक बाहर हो सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी

इस तरह के कमेंट कर रहे हैं यूजर्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “हे भगवान, मैं रो रहा हूं, इस फिल्म और हमारे देश को इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद।”, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि- “इतनी खूबसूरत और ढेर सारी मेहनत और आरआरआर के लिए प्यार दिख रहा है।” इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि- “यह पोस्ट दिल को छू लेने वाली है और हमें गौरवान्वित करती है।”

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now