Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

T20 खेलने इंग्लैंड चले शाहीन अफरीदी, फ्रेंचाइजी के कोच बोले- मिल गया बॉक्स ऑफिस प्लेयर

T20 Blast Shaheen Afridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी नॉटिंघमशायर के लिए इस साल होने वाले विटैलिटी ब्लास्ट (T20 Blast 2023) में खेलते नजर आंएगे। टीम ने शाहीन को साइन किया है। अफरीदी कॉलिन मुनरो के साथ क्लब के दो टी20 विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर शामिल होंगे।

बॉक्स-ऑफिस प्लेयर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्य कोच पीटर मूरेस ने अफरीदी को बॉक्स-ऑफिस प्लेयर बताया है। उन्होंने कहा- शाहीन के रूप में हमें एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी मिला है। बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी टी20 खेलना चाहते हैं और शाहीन उस समूह में स्टार क्वालिटी जोड़ेंगे। वह जिस तरह से जुनूनी हैं और अपना क्रिकेट खेलते हैं इस कारण से वह हर किसी के लिए बेहद दिलचस्प होंगे।

क्लब में आएगी जान आएगी

पिछले सीजन में नॉटिंघमशायर 2015 के बाद पहली बार ब्लास्ट के नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई करने से चूक गया। कोच ने आगे कहा- हम पिछले साल के कैंपेन से वापसी करना चाहते हैं। इस साइनिंग से क्लब में जान आएगी। वह बड़े खेलों में प्रभाव डाल सकते हैं। प्रारूप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक मुनरो के साथ हमारे पास दो बहुत ही अनोखी प्रतिभाएं हैं। दोनों ही हमारे लिए एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

लाहौर कलंदर्स के कप्तान हैं शाहीन

अफरीदी ने हाल ही में लगातार दूसरे पीएसएल खिताब के लिए लाहौर कलंदर्स की कप्तानी की। शाहीन मिडिलसेक्स और हेम्पशायर के साथ वह काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। पिछले हफ्ते वे वेल्श फायर की टीम में द हंड्रेड टूर्नामेंट में शामिल हुए हैं। वहीं अफरीदी ने इस मौके पर कहा- नॉट्स आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलते हैं, जो मुझे अच्छी तरह से सूट करता है। उन्हें हाल के वर्षों में बड़ी सफलता मिली है। एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो और जो क्लार्क ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका मैंने हाल के वर्षों में सामना किया है। मैं उनसे प्रभावित हुआ हूं। ट्रेंट ब्रिज में खेलने के बाद, मुझे पता है कि यह स्कोरिंग मैदान है। एक गेंदबाज के रूप में आपको अपनी लाइन और लेंथ सही करने की आवश्यकता होती है। जब आप ऐसा करते हैं तो इसका पुरस्कार मिलता है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now