Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तापसी पन्नू पर लगा ये गंभीर आरोप

Image 1 12

FIR Against Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिकायतकर्ता ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाई है और उनकी धार्मिक भावनाओं ने आहत किया गया है। इस मामले में इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करने की बात कही है।

और पढ़िए – 

तापसी पन्नू पर लगा ये आरोप

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर मां लक्ष्मी का अपमान करने का आरोप लगा है। इस मामले में छत्रीपुरा थाना के SHO कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है कि- एकलव्य गौड़ द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा था कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक फैशन शो में रैंपवॉक करते समय एक लक्ष्मी जी का लॉकेट पहना हुआ था और उस दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस पहना हुआ था।

आवेदक का कहना है कि उस लॉकेट के साथ रिवीलिंग ड्रेस पहनने से उनकी धार्मिक भावनाएं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है। इस मामले में अब उचित कार्रवाई की जा रही है।

सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने के आरोप पर अभी तक तापसी ने नहीं दिया कोई बयान

बता दें कि तापसी पन्नू हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है और हर मुद्दे पर खुलकर बात करती है। हालांकि इस मामले (सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने) पर अभी तक तापसी ने कोई बयान नहीं दिया है।

और पढ़िए – 

पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है तापसी

बताते चलें कि तापसी बहुत जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आने वाली है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साथ ही इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

बता दें कि तापसी पन्नू पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी और दर्शको को इनकी जोड़ी कितनी पसंद आएगी।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now