Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

TJMM BO Collection: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection: होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाते हुए बढ़िया कमाई की है। रणबीर-श्रद्धा स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अब दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आकंडा पार कर लिया है।

सिनेमाघरों में छाई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 

लव रंजन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और बीते दिनों इसकी कमाई कम हुई। अब लव फिल्म्स ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए एक खुशखबरी शेयर की है।

फिल्म ने दुनिया भर में की 201 करोड़ की कमाई

इस ट्वीट में मेकर्स ने कहा है कि लव रंजन निर्देशित फिल्म ने 8 मार्च को रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में कुल 201 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा, एक प्रेस नोट में, निर्माताओं ने कहा है कि फिल्म का देश में कुल कलेक्शन 161 करोड़ रुपये रहा है।

रणबीर और श्रद्धा की एक्टिंग ने बिखेरा जलवा

वहीं, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है। साथ ही इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को मिल रहा ऑडियंस का प्यार

बता दें कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनी रोम-कॉम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी, ऑनस्क्रीन रोमांस और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now