Prajasatta Side Scroll Menu

Investment For Children: अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए करे निवेश, यहां देखिए कुछ सुरक्षित स्कीम..

Investment For Children: अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए यहां देखिए कुछ सुरक्षित स्कीम

Investment For Children: हर माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य साकार देखना चाहते है और वह हमेशा उनकी जिम्मेदारियां को ध्यान में रखते हुए काम करते है। आज की तारीख में हम देखें तो बच्चों की एजुकेशन से लेकर शादी और बाकी जरूरी खर्चों में काफी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है। इसीलिए ऐसा बोला जाता है की समय चलते हुए अलग-अलग निवेश करने के बारे में सोचें। ताकि एक सही समय पर अच्छी धनराशि जमा हो सके।

बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की योजनाएं
आज की तारीख में बहुत सारी ऐसी योजनाएं है जो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है। अगर आप लोग भी ऐसी किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे है तो आज यानी की बाल दिवस के दिन इस महत्वपूर्ण काम की शुरुआत कर सकते है। चलिए इन सभी स्कीमों के बारे में चर्चा कर लेते है।

इसे भी पढ़ें:  अटल पेंशन योजना ने रचा इतिहास- एक साल में जुड़े रिकॉर्ड 1.35 करोड़ नए सदस्य, लाभार्थियों का आंकड़ा 9 करोड़ के पार

सुकन्या समृद्धि योजना-SSY
सरकार ने लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना से जुड़ने के लिए माता-पिता या फिर घर का अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर उसका अकाउंट ओपन करवा सकता है। यह खाता 21 साल बाद या लड़की की शादी या फिर 18 साल की उम्र के बाद मेच्योर होता है।

वही इस योजना से जुड़े लोगों को साल 2025 में 8.2% का सालाना ब्याज मिलता है, जो हर साल कंपाउंड होता है। इस स्कीम में हर साल कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रूपये जमा कर सकते है और आयकर धारा 80C में टैक्स छूट मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  Small Finance Banks Vs Post Office FDs: स्मॉल फाइनेंस बैंक या पोस्ट ऑफिस एफडी, आपके पैसे के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा सही?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड-PPF
पब्लिक प्रोविडेंट फंड लंबे समय के निवेश के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें मिलने वाला ब्याज हर 3 महीने में सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। फिलहाल इस पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है। इसकी लॉक-इन समय 15 साल है, जो बच्चों की पढ़ाई या करियर के टारगेट के लिए काफी अच्छा है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट-NSC
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 5 साल की एक निश्चित समय वाली सरकारी बचत योजना है। इसमें निवेश पर तय ब्याज दर से एक अच्छा रिटर्न मिलता है और यह योजना टैक्स छूट के दायरे में भी आती है। इसे पोस्ट ऑफिस में आसानी से शुरू किया जा सकता है और यह उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो एक स्थिर और सुरक्षित रिटर्न चाहते है।

इसे भी पढ़ें:  पोस्ट ऑफिस में निवेश करने वालों साल 2026 से बदल गए ये नियम, अब PAN के बिना अटकेंगे काम

म्युचुअल फंड SIP
अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करना चाहते है, तो SIP एक समझदारी वाला विकल्प हो सकता है। इसमें आप बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा लेते हुए एक लंबे समय में बड़ी पूंजी तैयार कर सकते है। इक्विटी म्युचुअल फंड लंबे समय में बच्चों की शिक्षा और बाकी जरूरत के लिए एक अच्छा रिटर्न दे सकता है।

फिक्स डिपॉजिट-FD
FD सबसे पुराना और सुरक्षित निवेश विकल्प है। बैंक बच्चों के लिए विशेष FD योजनाएं भी ऑफर करती है। इनमें एक निश्चित ब्याज दर पर सुरक्षित रिटर्न मिलता है और मैच्योरिटी पर कंप्लीट पैसा रिटर्न हो जाता है।

अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक ही योजना पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अलग-अलग योजना में निवेश करना चाहिए ताकि जोखिम कम हो और रिटर्न अच्छा मिले।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now