Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Google Photos को आसानी से कर सकेंगे सबके साथ शेयर, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

Google Photos Storage Tips

Google Photos Storage Tips: फोन में जब फोटो स्टोर करने की बात आती है तो गूगल फोटो गो-टू ऐप बन जाता है। इन कुछ वर्षों में गूगल डेवलपर्स ने गूगल फोटो ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। ये नई सुविधाएं अब लगभग हर Android फोन के लिए उपलब्ध हैं। नई सुविधाओं की शुरूआत के साथ आप आसानी से अपने मित्रों और परिवार के साथ फोटो साझा कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, गूगल फोटोज (Google Photos) में एक विकल्प भी दिया गया है जो पूरी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है। आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि कैसे आप गूगल फोटोज का इस्तेमाल करके आप अपने सभी फोटो और वीडियो किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऐसे फोटों को अपने आप करें शेयर 

  • मित्रों या परिवार के साथ फोटो साझा करने के लिए, अपने स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर Google फोटो ऐप्लिकेशन खोलें।
  • ‘साझाकरण’ टैब पर जाएं और ‘पार्टनर के साथ चयन करें’ विकल्प चुनें।
  • अब उन फोटो को सिलेक्ट करें जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ साझा करना चाहते हैं।
  • एक बार हो जाने के बाद, ‘पार्टनर चुनें’ पर टैप करें।
  • यहां वो व्यक्ति ढूंढें जिसके साथ आप फोटो साझा करना चाहते हैं। इसके बाद कंफर्म बटन दबाएं।
  • आप जिस व्यक्ति के साथ तस्वीर साझा करना चाहते हैं, उसे फोन पॉप-अप सूचना या ईमेल के माध्यम से साझेदारी आमंत्रण स्वीकार करना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद आपकी सभी सिलेक्टेड फोटो स्वचालित तौर पर आपके पार्टनर के साथ साझा कर दी जाएंगी।
  • अगर आप भागीदार साझाकरण सेट अप करते हैं तो आपकी सभी एक्सेप्टेड फोटो स्वचालित तौर पर आपके भागीदार के साथ शेयर कर दी जाएंगी, यहां तक कि आपके द्वारा मैन्युअल तौर पर फोटो साझा किए बिना भी ऐसा हो सकता है।

 

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now