Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Poco C50 आज होगा भारत में लॉन्च, पहले ही जान लें फोन के फीचर्स

Poco C50

Poco C50 Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता पोको ने आखिरकार अपने लेटेस्ट फोन के लॉन्च डेट की पुष्टी कर दी है। हालांकि, पहले फोन की सटीक लॉन्च डेट स्पष्ट नहीं थी। वहीं, अब पोको ने खुद फ्लिपकार्ट के जरिए पोको सी50 की रिलीज डेट की पुष्टि की है। इसके साथ ही डिवाइस की कुछ प्रमुख जानकारियां भी सामने आई हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco C50 Launch Date Price in India

भारत में पोको के सी लाइनअप में पोको सी50 एक दम नया फोन होगा। फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी गई है कि पोको सी50 को 3 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। साथ कलर ऑप्शन में लाइट ब्लू कलर कलर की पुष्टी की है। इसके 10,000 रुपये के सेगमेंट में आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  iPhone 15 Pro पर मिलेगा बड़ा कैमरा बंप, पतले बेजल समेत ये डिटेल्स भी हुईं लीक!

Poco C50 Availability in India

फ्लिपकार्ट द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट पेज से फोन के डिजाइन और मुख्य हाइलाइट्स का पता चलता है। उत्पाद पृष्ठ पर जानकारी के मुताबिक डिवाइस को पहले एक रीब्रांडेड Redmi A1+ कहा गया था और ये वास्तव में एक रीब्रांड होगा। स्मार्टफोन की बिक्री लॉन्च होने के साथ ही शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Nokia C12 का टीज जारी, जल्द 6 हजार रुपये से कम में हो सकता है लॉन्च

पोको सी50 के फीचर्स 

पोको C50 में 6.52 इंच का वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। यह HD + रिज़ॉल्यूशन वाला IPS LCD पैनल और 60Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। टॉप पर यह 12nm मीडियाटेक हेलियो A22 द्वारा संचालित होगा। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज होगा। डिवाइस एंड्रॉइड 12 गो एडिशन आउट ऑफ द बॉक्स पर बूट होगा।

फोन में आगे की तरफ 5MP का सिंगल कैमरा होगा। इसमें 8MP मुख्य लेंस और एक सहायक सेंसर के साथ पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सिस्टम होगा। इसमें सुरक्षा प्रदान करने वाला एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन में  10W चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की नॉन-रिमूवेबल सेल पैक करेगा।

इसे भी पढ़ें:  वनप्लस का पहला टैबलेट इस दिन होगा भारत में लॉन्च, सामने आई कई डिटेल्स!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now