Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Redmi का छाया जादू! सिर्फ 5 मिनट में इस फोन के बिक 3 लाख यूनिट्स

Redmi K60 Series

Redmi Best Smartphone: वैसे तो मार्केट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं जिनमें से रेडमी के फोनों को लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अपने किफायती रेट और धांसू फीचर्स के चलते रेडमी ग्राहकों के बीच मश्हूर है। हाल ही में कंपनी ने रेडमी के60 सीरीज (Redmi K60 Series) को चीन में लॉन्च किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सिर्फ 5 मिनट में बिके फोन के 3 लाख यूनिट्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यहां पर इस सीरीज को 1 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध कर दिया गया था। इस सीरीज में शामिल रेडमी के60 (Redmi K60), रेडमी के60 प्रो (Redmi K60 Pro) और रेडमी के60 ई (Redmi K60 E) की सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। केवल 5 मिनट में इस सीरीज के 3 लाख यूनिट्स बिक गए। इसमें शामिल रेडमी के60 और रेडमी के60 प्रो को तगड़ा रिस्पोन्स मिला।

Redmi K60E Specifications

रेडमी K60E के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स इसके प्रो मॉडल से मिलते जुलते हैं। हालांकि, इसका प्रोसेसर अलग है जो MediaTek Dimensity 8200 SoC है। बैटरी की बात करें तो इसमें रेडमी K60 की तरह है 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,500mAh बैटरी है। कैमरे की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 48-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।

Redmi K60 Specifications

रेडमी K60 में भी रेडमी के60 प्रो की तरह स्पेसिफिकेशन हैं। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर है। फोन में 64 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है।

Redmi K60 Series Price & Availability

  • रेडमी K60 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 3,299 करीब 40,000 रुपये है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,599 करीब 55,000 रुपये है।
  • रेडमी K60 प्रो के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 2,499 करीब 30,000 रुपये है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,599 करीब 43,000 रुपये है।
  • रेडमी K60E के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 2,199 करीब 26,000 रुपये है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,799 करीब 33,000 रुपये है।

रेडमी के60 सीरीज को 5 अप्रैल 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 60 हजार रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हो सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now