Prajasatta Side Scroll Menu

हमीरपुर में गहरी खाई में गिरी कार, मची चीख-पुकार, दो की गई जान

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। बड़सर उपमंडल में एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से दो सगे रिश्तेदारों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं।
Hamirpur Road Accident: हमीरपुर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मची चीख-पुकार, दो की गई जान

Hamirpur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपमंडल बड़सर के तहत खेड़ी और धबडीयाणा के बीच संपर्क मार्ग पर यह दुर्घटना घटी, जहां एक सैंट्रो कार (एचपी 22डी-3596) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में कुल चार लोग सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार थे। जानकारी के अनुसार, वे सभी एक रिश्तेदार के घर आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस कार में चालक 64 वर्षीय पृथ्वी चंद पुत्र बीरबल राम निवासी गांव लपोदू, तहसील भोरंज, उनकी पत्नी 59 वर्षीय सरोज कुमारी, 74 वर्षीय जीजा रमेश चंद और 69 वर्षीय बहन संतोष कुमारी सवार थे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में जयमाला के बाद दुल्हन के घर से लौट गया दुल्हा, नही हुई शादी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा धबडीयाणा और खेड़ी के बीच पानी की टंकी के पास हुआ, जहां चालक अचानक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर की अनदेखी का कौन है जिम्मेदार जनता को बताए जयराम सरकार : राणा

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बताया कि रमेश चंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सरोज कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है, जबकि चालक पृथ्वी चंद का उपचार जारी है।

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। बीएमओ बड़सर डॉ. अरविंद टंडन ने भी जानकारी दी कि अस्पताल लाए गए चार व्यक्तियों में से दो की मृत्यु हो गई है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: गश्त के दौरान कार से बरामद की 5 किलो चरस, मामला दर्ज

राहत और बचाव कार्यों के बीच, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि एक घायल को 5 हजार रुपये की फौरी सहायता दी गई है। एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया है कि आगामी जांच और नियमानुसार जो भी अन्य सहायता संभव होगी, वह पीड़ितों को प्रदान की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur HP news hamirpur news hamirpur news in hindi hamirpur news today Hamirpur Road Accident

Join WhatsApp

Join Now